कोमाखान, पटेवा तथा सांकरा थाना ने की अवैध शराब पर आबकारी एक्... - CG Sandesh

कोमाखान, पटेवा तथा सांकरा थाना ने की अवैध शराब पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही.

27 मई 2024 को महासमुंद जिले के कोमाखान, पटेवा तथा सांकरा थाना अंतर्गत आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई. जिसमे कोमाखान पुलिस द्वारा कुस्मी देवरी चौक में की गई कार्यवाही में  मोटरसायकल HF डिलक्स का चालक पुलिस को देख कर भाग, जिसपर पुलिस ने वाहन में रखे 12 लीटर जेब्रा छाप महुआ शराब कीमती 30,000 रुपये जप्त किया गया, तथा अज्ञात चालक पर आबकारी एक्ट धारा 34(2) अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया गया.

पटेवा पुलिस ने डुमर तालाब पास ग्राम झलप सरेकेल मार्ग पर आरोपी मुकेश गिलहरे पिता महेश गिलहरे उम्र 34 साल निवासी पाली थाना खल्लारी से 6.3 लीटर देशी प्लेन शराब कीमती 3150 रू को जप्त कर आबकारी एक्ट धारा 34(2) अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया.

जबकि सांकरा पुलिस ने ग्राम सावित्रीपुर से आरोपी आनंद कुमार रात्रे पिता साधुराम रात्रे उम्र 58 साल निवासी  सावित्रीपुर साधुडीपा को उसके घर बाड़ी में बिक्री करने वास्ते रखे 2.5 लीटर महुआ शराब कीमती 500 रू के साथ पाए जाने पर उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट अपराध धारा 34(1) कायम कर कार्यवाही में लिया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें