सिंघोड़ा : 14 किलोग्राम गांजा के साथ तीन गिरफ्तार. - CG Sandesh

सिंघोड़ा : 14 किलोग्राम गांजा के साथ तीन गिरफ्तार.

सिंघोड़ा पुलिस ने तीन व्यक्तियों को करीब 14 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिला कि तीन व्यक्ति बैग मे अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर एन एन 53 रोड ग्राम रेहटीखोल मे बस का इंतजार कर रहे थे, जिसकी कि सूचना पर एनएच 53 रोड ग्राम रेहटीखोल मे जाकर घेराबंदी उन्हें पकड़ा गया.

पुलिस ने बताया कि तीनों के पास रखे तीन बैग की तलाशी ली गई, जिसमे खाखी रंग के टेप से टेपिंग किया हुआ कुल 14 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिलने से मौके पर नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी  यादवेन्द्र सिंह यादव पिता ब्रशभान यादव उम्र 20 साल, सचिन यादव पिता रज्जू यादव उम्र 19 साल, छोटू यादव पिता रामप्रकाश यादव उम्र 21 साल निवासी बंधीखोल थाना इशानगर जिला छतरपुर मध्यप्रदेश से जप्त सम्पत्ति नग प्लास्टिक बोरी मे भरी हुई 14 किलोग्राम नमीयुक्त मनोत्तेजक अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 2,10,000 रूपये, आरोपी यादवेन्द्र सिंह यादव के कब्जे से एक नग वीवो कम्पनी का मोबाईल कीमती 10000 रूपये, नगदी रकम 300 रूपये, आरोपी सचिन यादव के कब्जे से एक ओप्पो कम्पनी को मोबाईल कीमती 10000 रूपये, नगदी रकम 300 रूपये, आरोपी छोटू यादव के कब्जे से एक रियलमी कम्पनी का मोबाईल कीमती 10000 रूपये, नगदी रकम 300 रूपये, कुल जूमला कीमती 240900रूपये को जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें