तुमगांव : बाजार चौक में पुराने विवाद के चलते मारपीट
तुमगांव के बाजार चौक में दो लोगों के बीच पुराने विवाद के चलते मारपीट होने से पुलिस में दोनों ने एक दुसरे के ख़िलाफ शिकायत दर्ज कराई है.
जानकारी के अनुसार तुमगांव बाजार चौक में 27 मई 2024 शाम करीब 6 बजे इरशाद ऊर्फ इश्क भाठी पिता सलीम भाठी और डोमन धीवर पिता सीताराम उम्र 20 साल निवासी बाजार पारा तुमगांव पुराने विवाद को लेकर अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हूए एक दुसरे से हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे. दोनों की शिकायत पर पुलिस ने अलग-अलग मामले भादवि अपराध 294, 323, 506 के तहत दर्ज किया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें