सरायपाली : पैतृक जमीन पर कब्ज़ा करने से मना करने पर मारपीट.
सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम जंगलबेड़ा में अपने पैतृक जमीन पर कब्ज़ा करने से मना करने पर कुछ लोगों ने एक महिला सहित उसके बेटे और पति की पिटाई कर दी.
जंगलबेड़ा निवासी बसंत बंछोर ने पुलिस को बताया कि उसकी मां मथूरा बाई के नाम पर 15 डिसमील पैतृक जमीन ग्राम जंगलबेडा में है, जो कि खाली प्लाट के रूप में हैं. जिसमें से साढे सात डिसीमिल जमीन को उसकी मां ने मुरलीधर साहू के पास 1 माह पूर्व बिक्री किया है.
16 मई 2024 को जब बसंत अपनी मां मथूरा बाई बंछोर के साथ बजार जा रहा था तो देखा कि उसके खाली प्लाट जमीन में भागीरथी साहू, मुरलीधर साहू, भोजराज साहू व जुगल किशोर के द्वारा उसकी बची हुयी जमीन को बढ़ाकर एवं आबादी जमीन को कब्जा करने के लिये अमित सेठ से उनके लेबरो के साथ वेल्डींग का काम करा रहे थे. जिसे बसंत एवं उसकी मां देखकर हमारी बची हुयी जमीन में कब्जा क्यों कर रहे हो बोले तो मुरलीधर साहू अश्लील गाली गलौच कर यह जमीन हमारा है तुम लोग बोलने वाले कौन होते हो कहकर विवाद झगडा करने लगे. और मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते जान से मारने की धमकी देते मुरली साहू, भागीरथी साहू, भोजराज साहू एवं जुगल किशोर भोई ने हाथ मुक्का एवं राड से मारपीट की.
विवाद झगडा को सुन जब बसंत के पिता सुभाष बंछोर एवं भाई दिनेश बंछोर बीच बचाव करने आये तो उन्हें भी विवाद झगडा कर मारपीट किये, जिससे सभी को चोट आई. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.