सरायपाली : आपके बेटे को रेप केस मे पकड़कर रखे हैं, बचाना चाहते हो तो पैसे भेजो कहकर 22 लाख 50 हजार की ठगी...
व्हाट्सएप्प कॉल कर ब्लेकमेल एवं धमकी देकर 22 लाख 50 हजार रुपये की ठगी की शिकायत थाने में दर्ज करायी गई है.
प्रार्थी ने पुलिस को बताया की 28 मई को आरोपी ने व्हाट्सएप्प पर कॉल किया और आपके पुत्र को रेप केस मे पकड़कर रखे हैं, बचाना चाहते हो तो खाते में रुपये भेजो कहकर ब्लेकमेल एवं धमकी देकर 22 लाख 50 हज़ार रूपये की ठगी एवं धोखाधड़ी कर ली.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद मोबाइल नंबर के धारक के खिलाफ भादवि की धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें