भीषण गर्मी के बीच मजदूरों के लिए अच्छी खबर, अब दोपहर 12 से 3... - CG Sandesh

भीषण गर्मी के बीच मजदूरों के लिए अच्छी खबर, अब दोपहर 12 से 3 बजे तक काम से मिलेगी छुट्टी, आदेश जारी…

नई दिल्ली। देश में भीषण गर्मी का कहर जारी है। इसी बीच कड़ी दोपहर में मजदूरों के लिए एक राहत बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने बड़ा फैसला लिया है। LG ने आदेश दिया है कि इस भयंकर गर्मी में मजदूरों को 12 बजे से 3 बजे तक काम से छुट्टी मिलेगी।



Good news for workers in heatwave : इस दौरान उनकी सैलरी में किसी तरह की कोई कटौती नहीं होगी। इसके अलावा कंस्ट्रक्शन साइट्स पर श्रमिकों के लिए नारियल पानी और बस स्टैंड्स पर पानी का पानी रखना होगा। इतनी भीषण गर्मी में ‘समर हीट ऐक्शन प्लान’ के लिए दिल्ली की केजरीवाल सरकार द्वारा अभी तक कोई कदम न उठाए जाने के लिए एलजी ने उनकी आलोचना भी की है।

मजदूरों को दोपहर 12 से 3 बजे के बीच मिलेगी काम से छुट्टी

#Delhi: LG वीके सक्सेना ने गर्मी को देखते हुए श्रमिकों के लिए दोपहर 12 से 3 बजे तक सवेतन छुट्टी रखने के आदेश दिए। कंस्ट्रक्शन साइट्स पर श्रमिकों के लिए पानी, नारियल पानी उपलब्ध कराने और बस स्टैंड्स पर घड़ों में पानी रखने का निर्देश।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें