सत्ता के किस करीबी को बचाने में लगी है सरकार : भूपेश - CG Sandesh

सत्ता के किस करीबी को बचाने में लगी है सरकार : भूपेश

 रायपुर। बेमेतरा के बोरसी में बारूद फैक्ट्री में हुए धमाके तथा 8 मजदूरों की मौत के तीसरे दिन भी एफआईआर नहीं लिखे जाने को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला किया है। सोशल मीडिया हैंडल पर तथा मीडिया से बातचीत में भूपेश बघेल ने सवाल उठाया कि आखिर किसकी गारंटी और किसके सुशासन पर इस धमाके के गुनाहगारों को संरक्षण दिया जा रहा है। भूपेश ने यह भी पूछा कि सत्ता के किस करीबी को बचाने की कोशिश की जा रही है।


उन्होंने इस पूरे मामले में सरकार के सामने 5 सवाल रखते हुए कहा है कि इनके जवाब तो देने ही होंगे। भूपेश का पहला सवाल यह है कि आखिर ब्लास्ट के 48 घंटे बीतने के बाद भी एफआईआर क्यों नहीं लिखी गई है। दूसरा- क्या प्रशासन ने फैक्ट्री प्रबंंधन से पूछा है कि घटना वाले दिन वहां कितने मजदूर काम पर गए थे। भूपेश ने तीसरा सवाल यह किया है कि लापता मजदूरों की सही संख्या कितनी है। क्योंकि प्रशासन 8 बता रहा है, लेकिन ग्रामीण इसे गलत बता रहे हैं। चौथा सवाल- फैक्ट्री में क्षमता से अधिक रखी हुई विस्फोटक सामग्री क्यों निकालनी जा रही है। जांच में बारूद की कितनी मात्रा दर्ज की जाएगी। भूपेश ने यह भी कहा कि मृतकों के परिजन को जो मुआवजा देने की घोषणा की गई है, ग्रामीणों ने वह लेने से इंकार कर दिया है। ऐसे में क्या प्रशासन मुआवजा बढ़ाएगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें