सरायपाली : बाइक चालक की लापरवाही से पीछे बैठे व्यक्ति की गई जान
सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम लुकापारा के पास बाइक चालक की लापरवाही से पीछे बैठा व्यक्ति बाइक से गिर गया. हादसे में वह घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
उद्धव भोई पिता सुकरू भोई उम्र 52 वर्ष निवासी बरबसपुर 05 मार्च को शेख कलीम के मोटर सायकल क्र. CG 06 GU 1069 में उद्धव भोई को पीछे बिठाकर सरायपाली से बरबसपुर जा रहा था. इसी दौरान ग्राम लुकापारा बस्ती टर्निंग के पास शेख कलीम द्वारा अपनी मोटरसायकल को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाने से पीछे बैठा उद्धव भोई गिर गया, जिससे उसके सिर में चोट लगी. उसे ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग जांच और गवाहों के कथन के आधार पर बाइक चालक शेख कलीम के विरूद्ध अपराध धारा 304(A) भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.