परिजनों का रो रोकर बुरा हाल...नाले में नहाने गए दो बच्चियों ... - CG Sandesh

परिजनों का रो रोकर बुरा हाल...नाले में नहाने गए दो बच्चियों की डूबने से मौत

 धमतरी : जिले से दिल दहला देने वाली खबर आ रही है, बताया जा रहा है कि यहां डैम, नाले में नहाने गए दो मासूम बच्चियों की डूबने से मौत हो गई, इस घटना के बाद से पुरे गांव में मातम पसर गया है। इधर मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरु कर दी है।



जानकारी के मुताबिक पूरा मामला अर्जुनी थाना इलाके के पीपरछेड़ी गांव की बताई जा रही है,जहां अपने बुआ के घर गर्मी छुट्टी मनाने आई बालिका अपने बुआ की बेटी संग डैम नहाने गई थी उसी दौरान गहरे पानी में चले गए और डूबने से दोनों बच्चियों की मौत हो गई।

इस घटना के बाद से पूरे गांव सहित इलाके भर में मातम पसर गया है, वहीं परिजनों का रो, रोकर बुरा हाल है। इधर मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरु कर मामले की जांच शुरु कर दी है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें