सिंघोड़ा : वाहन का इंतजार में खड़े व्यक्ति से 8 किलो गांजा जप्त.
सिंघोड़ा पुलिस ने 25 मई 2024 को मुखबिर की सुचना पर ग्राम मुरमुरी चौक मे एक व्यक्ति को 8 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने बताया कि 25 मई 2024 को ग्राम बलेण्डा में मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति काला कलर के पिठ्ठू बैग मे अवैध मादक गांजा रखकर ग्राम मुरमुरी चौक मे किसी वाहन का इंतजार कर रहा है. सूचना पर पुलिस ने एन एच 53 रोड ग्राम मुरमुरी चौक मे जाकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा जिसके पास मे रखे पिठ्ठू बैग की तलाशी लिया गया जिसमे खाखी रंग के टेप से टेपिंग किया हुआ 8 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिलने से मौके पर नारकोटिक्स एक्ट 20(ख) के तहत सम्पूर्ण कार्यवाही कर आरोपी से प्लास्टिक बोरी मे भरा 8 किलोग्राम नमीयुक्त मनोत्तेजक अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 1,20,000 रूपये, आरोपी लल्लन यादव के कब्जे से एक ACE कम्पनी का की पेड मोबाईल कीमती 1800 रूपये, नगदी रकम 2000 रूपये, एक नग धारा 50 एनडीपीएस नोटिस, एक नग धारा 67(ख) नारकोटिक्स एक्ट नोटिस कुल जूमला कीमती 1,23,800 रूपये को जप्त कर पुलिस कब्जा में लिया गया.
पुलिस ने बताया कि आरोपी लल्लन यादव पिता लल्लू यादव उम्र 32 साल इरादतगंज थाना धुरपुर जिला इलहाबाद उत्तरप्रदेश का निवासी है, जिसका कृत्य अपराध धारा 20(ख) नारकोटिक्स एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपी को धारा 52(1) एनडीपीएस एक्ट की नोटिस देकर गिरफ्तार किया गया.