सरायपाली : पैदल जा रहे युवक को बाइक ने मारी ठोकर, मौत - CG Sandesh

सरायपाली : पैदल जा रहे युवक को बाइक ने मारी ठोकर, मौत

सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम तोरेसिंहा के पास पैदल जा रहे युवक को बाइक ने ठोकर मार दी. हादसे में युवक घायल हो गया, उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है.

जांच पर पाया गया कि सुशांत भोई पिता जयलाल भोई उम्र 24 वर्ष निवासी तोरेसिंहा 17 मई को पैदल वेद कुमार कुल्हाडा उर्फ टिकेपीला के साथ गांव तोरेसिंहा तरफ से अपने घर आ रहा था.

दिव्य किशोर आचार्य के घर के सामने करीबन 20:30 बजे तोरेसिंहा बस्ती की ओर से आ रही एक मोटर सायकल जिसमें 03 व्यक्ति सवार थे. जिसके चालक ने तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर सुशांत भोई को पीछे से ठोकर मार दी, जिससे सुशांत गिर गया एवं मोटर सायकल के पीछे बैठे व्यक्ति बलराम भोई ग्राम भुथिया भी गिर गया. मोटर सायकल चालक एवं बीच में बैठा व्यक्ति भी आगे गिर गये. जो मोटर सायकल उठाकर भाग गये. सुशांत को ईलाज हेतु 108 वाहन से शासकीय अस्पताल सरायपाली ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मर्ग जांच तथा गवाहों के कथन के आधार पर पुलिस ने आरोपी मोटर सायकल चालक शंख ग्राम कुण्डापाली द्वारा अपराध घटित करना पाये जाने पर भादवि की धारा 279, 337, 304(ए) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें