नाबालिग से सौतेले पिता ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार - CG Sandesh

नाबालिग से सौतेले पिता ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

भोपाल। बाणगंगा में सौतेले पिता द्वारा एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने सौतेले पिता के खिलाफ दुष्कर्म ओर पॉक्सो एक्ट के मामले में केस दर्ज किया है।

पीड़िता के मुताबिक सौतेला पिता आए दिन छेड़छाड़ जैसी हरकतें करता था। घर ना टूटे इसलिए पीड़िता चुप रही। लेकिन शनिवार को पिता ने कमरे में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। इस मामले में पीड़िता ने पड़ोसी महिला की मदद से मां से बात की और पूरी घटना बताई।

बाणगंगा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 11वीं की छात्रा ने अपने सोतेले पिता के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि उसकी मां ब्यूटी पार्लर में काम करती है। मां का तलाक हो चुका है। पहले पिता से तीन भाई-बहन हैं। दूसरे पिता के साथ मां ने 8 साल पहले शादी की थी। इसके बाद से यहीं रह रहे हैं। शनिवार को जब वह कमरे में थी तो सौतेल पिता आ गए।



उन्होंने मोबाइल पर तेज आवाज में गाने बजाए। इसके बाद पिता ने अचानक दरवाजे लगा दिए।भाई बहन दूसरे कमरे में खेल रहे थे। तब वह घबरा गई और दरवाजे की तरफ जाने लगी। इसके बाद पिता ने पकड़कर बिस्तर पर पटक दिया और फिर जबरदस्ती करने लगे।

बच्ची ने बताया कि वह चिल्लाई भी लेकिन पिता ने मुंह दबा दिया। इसके बाद बचाव के लिए उसने पिता को लात भी मारी। लेकिन पिता ने उसके पैरों को भी दबा दिया और फिर दुष्कर्म किया। इसके बाद वह भागते हुए बाथरूम में गई वहां रोती रही। पिता के कमरे से जाने के बाद वह पड़ोस की आंटी के पास गई और मां से बात कराने के लिये कहा। मां को पूरी घटना बताई तो वह घर पहुंची। छात्रा ने मां को बताया कि पिता अकेले में पहले भी कई बार छेड़छाड़ कर चुके हैं। लेकिन परिवार नहीं बिगड़े इसलिये वह चुप रहती थी। फिलहाल आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें