सर्राफा व्यापारियों के ठिकानों पर IT की रेड- 26 करोड़ कैश जब... - CG Sandesh

सर्राफा व्यापारियों के ठिकानों पर IT की रेड- 26 करोड़ कैश जब्त

मुंबई। महाराष्ट्र के नासिक में आयकर विभाग ने सर्राफा व्यापारियों की दुकानों और डेवलपर्स के कार्यालयों पर छापेमारी की। लगातार 30 घंटे चली छापेमारी में टीम ने 26 करोड़ रुपये की नकदी और 90 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए।

मिली जानकारी के मुताबिक नासिक, नागपुर, जलगांव की टीम ने यह कार्रवाई की। 50 से 55 अधिकारियों ने सुराना ज्वैलर्स के परिसर के साथ-साथ उनके रियल एस्टेट व्यवसाय के कार्यालय पर भी छापा मारा। उनके आलीशान बंगले पर भी एक स्वतंत्र टीम ने निरीक्षण किया।



शहर के विभिन्न स्थानों पर उनके कार्यालय, निजी लॉकर और बैंकों के लॉकर की भी जांच की गई। मनमाड और नंदगांव में उनके परिवार के सदस्यों के घरों की भी तलाशी ली गई। नासिक के इस सर्राफा कारोबारी के पास से करोड़ों की नकदी और बेहिसाब संपत्ति मिलने से कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आयकर विभाग की कार्रवाई में जो नगदी मिली है उसे गिनने में 14 घंटे लगे।

सूत्रों के अनुसार, यह छापेमारी अघोषित आय और संभावित रूप से संदिग्ध वित्तीय गतिविधियों की व्यापक जांच का हिस्सा है। आयकर विभाग किसी भी विसंगति या छिपे हुए लेन-देन को उजागर करने के लिए सुराना ज्वैलर्स और महालक्ष्मी बिल्डर्स दोनों के रिकॉर्ड की जांच कर रहा है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें