ससुर ने बहु से कहा - पत्नी बनकर रहोगी तो 5 हजार दूंगा... माम... - CG Sandesh

ससुर ने बहु से कहा - पत्नी बनकर रहोगी तो 5 हजार दूंगा... मामला दर्ज

उत्तरप्रदेश के बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र की एक महिला ने ससुर से परेशान होकर थाने में शिकायत दर्ज करायी है. बहू का आरोप है कि ससुर उसे कहता है कि पत्नी बनकर रहोगी तो हर महीने पांच हजार रुपये दूंगा. इतना ही कहीं आने-जाने पर पीछा भी करता है. पुलिस ने आरोपी ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

यह मामला बिसंडा थाना क्षेत्र का है, यहां रहने वाली एक महिला ने थाना में शिकायत के दौरान बताया कि मेरा ससुर मेरे साथ छेड़खानी करता है, इसके अलावा कहता है कि पत्नी बनकर रहो तो हर महीने पांच हजार रुपये दूंगा. मैं कहीं भी जाती हूं तो पीछा करता है, जब इसकी शिकायत मैंने अपने पति और सास को बताया तो उन्होंने भी मदद नहीं की. पति बाहर रहकर मजदूरी करते हैं.

ससुर से परेशान होकर महिला मायके आ गई, ससुर ने धमकी भी दी कि यदि तुम यहां आओगी तो पत्नी बनकर रहोगी, वरना जान से मार दूंगा. पति भी अपने पिता के पक्ष में है. पीड़ित महिला ने पुलिस से शिकायत कर आरोपी ससुर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

इस मामले में बिसंडा थाने के SHO श्यामबाबू शुक्ला ने आजतक को बताया कि मामला संज्ञान में आया है. शिकायत के आधार पर तत्काल ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. मामले की जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें