गोवा: सड़क किनारे झुग्गियों से टकराई बस, 4 मजदूरों की दर्दना... - CG Sandesh

गोवा: सड़क किनारे झुग्गियों से टकराई बस, 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत,नशे में धुत था ड्राइवर

गोवा। दक्षिण गोवा जिले के एक औद्योगिक इलाके में एक निजी बस ने सड़क किनारे स्थित दो झुग्गियों को टक्कर मार दी जिससे चार मजदूरों की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना शनिवार रात करीब 11.30 बजे वर्ना इलाके में हुई जब सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूर झुग्गियों के अंदर सो रहे थे।



पुलिस उपाधीक्षक संतोष देसाई ने कहा कि बस चालक की पहचान पास के गांव कार्टोलिम निवासी भरत गोवेकर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि चालक की मेडिकल जांच से पुष्टि हुई है कि घटना के समय वह शराब के नशे में था। एक मजदूर ने दावा किया कि बस चालक उस समय शराब के नशे में था और उसने अन्य मजदूरों को धमकी दी कि यदि वे घटना के बारे में किसी से शिकायत करेंगे तो उन्हें जान से मार देगा।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक निजी कंपनी के कर्मचारियों को ले जा रही बस ने दो झोपड़ियों को टक्कर मार दी, जिनमें मजदूर सो रहे थे। उन्होंने कहा, “चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया।”



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें