भीषण आग में 9 बच्चे समेत 25 जिंदा जलें, पीएम मोदी ने ट्वीट क... - CG Sandesh

भीषण आग में 9 बच्चे समेत 25 जिंदा जलें, पीएम मोदी ने ट्वीट कर जताया दुख

अहमदाबाद। गुजरात के राजकोट में टीआरपी (TRP) गेम जोन में भीषण आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई है। इनमें 9 बच्चें भी शामिल हैं। आग की घटना से पूरा गेम जोन जलकर खाक हो गया है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची है। रेस्क्यू ऑपरेशन के साथ आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी है।

वहीं, बच्चों समेत कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। आग कैसे लगी इसकी कोई जानकारी नहीं है।

 


हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि, ‘राजकोट में आग लगने की घटना से बेहद व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायलों के लिए प्रार्थना. स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए काम कर रहा है।’

मामले को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि राजकोट में गेम जोन में लगी आग की घटना में नगर निगम और प्रशासन को तत्काल बचाव और राहत कार्य के निर्देश दिए गए हैं। घायलों के तत्काल इलाज की व्यवस्था को प्राथमिकता देने का भी निर्देश दिए हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें