नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर - CG Sandesh

नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। एनकाउंटर में सुरक्षा बलों में एक नक्सली कोर्ट है कर दिया है मौके पर से हथियार और भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया गया।



जानकारी के अनुसार स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की एक टीम नक्सल विरोधी अभियान के बाद लौट रही थी।  एसटीएफ के इसी दौरान नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। ये जवान सुरक्षा बलों के उस संयुक्त दस्ते का हिस्सा थे, जिसने गुरुवार को बीजापुर-नारायणपुर सीमा पर पल्लेवाया-हंदावाड़ा इलाके में मुठभेड़ में सात नक्सलियों को मार गिराया था।

मुठभेड़ के बाद सुरक्षाकर्मी अपने बेस पर लौट रहे थे, तभी नक्सलियों ने एसटीएफ की गश्ती टीम पर गोलीबारी की। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला और दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई। इसी दौरान एक नक्सली मारा गया।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें