स्कॉलरशिप का लालच देकर 7 आदिवासी लड़कियों से रेप - CG Sandesh

स्कॉलरशिप का लालच देकर 7 आदिवासी लड़कियों से रेप

भोपाल। मध्यप्रदेश के सीधी में सात आदिवासी लड़कियों से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पूरे मामले में मुख्य आरोपी ब्रजेश प्रजापति, उसके साथी राहुल प्रजापति और संदीप प्रजापति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने शुरुआती पूछताछ अभी तक 7 छात्राओं से रेप की बात कबूली है। इनमें से 4 छात्राओं ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है।



पूरी घटना का मुख्य आरोपी ब्रजेश प्रजापति आरोपी लड़कियों को शिकार बनाने के लिए एप के जरिए कॉलेज टीचर बनकर महिला की आवाज में बात करते थे और स्कॉलरशिप के लिए दस्तावेज मंगवाने के नाम पर आदिवासी लड़कियों को सुनसान जगह बुलाते थे। जहां पर लड़की को अकेली पाकर उनके साथ रेप की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपी इतने शातिर है कि वह भोली भाली आदिवासी लड़कियों को स्कॉलरशिप दिलाले सहित कई तरह के झांसा देते थे और लड़कियों को कोई शक न हो पाए इसके लिए छात्रों को पहले ही बता दिया जाता कि उन्हें तय जगह पर लेने के लिए एक लड़का बाइक से आएगा, जो कि उन्हें टीचर के पास पहुंचा देगा।

बताया जा रहा है कि ब्रजेश की दो शादियां हुईं हैं उसने अपनी पहली पत्नी को छोड़ दिया था। दूसरी पत्नी से उसे एक बच्ची है। उसने यूट्यूब पर आवाज बदलने वाली एप की जानकारी ली और एप मोबाइल पर इंस्टॉल किया। इसके बाद से उसने छात्राओं को निशाना बनाना शुरू कर दिया। वहीं पुलिस इस मामले में आज शाम 3 बजे प्रेस कॉफ्रेंस करके पूरी जानकारी देगी। वहीं विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने पूरे मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधा है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें