बिलासपुर से 3 नई फ्लाइट्स: जगदलपुर, प्रयागराज और जबलपुर के ल... - CG Sandesh

बिलासपुर से 3 नई फ्लाइट्स: जगदलपुर, प्रयागराज और जबलपुर के लिए एक जून से शुरू होगी हवाई यात्रा

रायपुर। तीन साल से अधिक समय से चल रहे प्रयागराज और जबलपुर फ्लाइट को एलाइंस एयर कंपनी ने दो माह पहले बंद कर दिया था। इसलिए बिलासपुर से सातों दिन के स्थान पर सिर्फ दो दिन दिल्ली और कोलकाता की फ्लाइट उपलब्ध थी। इसके खिलाफ शहर के लोग आंदोलन करने लामबंद होने लगे थे। इसका असर भी देखने को मिला। एलाइंस एयर कंपनी ने प्रयागराज, जबलपुर के साथ बिलासपुर- जगदलपुर के बीच नई हवाई सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए रिवाइज्ड शेड्यूल जारी किया गया है। एक जून से लागू होगा।

1 मार्च 2001 से बिलासपुर से कमर्शियल हवाई सेवा शुरू हुई। इसके साथ ही बिलासापुर हवाई अड्डे से सप्ताह में आठ फ्लाइट प्रयागराज, जबलपुर और दिल्ली के लिए चलती थी। बिलासपुर-कोलकाता और बिलासपुर-दिल्ली सीधी हवाई सेवा शुरू करने के साथ ही एलाइंस एयर कंपनी ने पहले से चल रही फ्लाइट प्रयागराज और जबलपुर का संचालन बंद कर दिया गया है। वर्तमान में सप्ताह में सिर्फ दो दिन मंगलवार और गुरूवार को दिल्ली और कोलकाता हवाई सेवा का लाभ लोगों को मिल रहा है। एलाइंस एयर कंपनी द्वारा रिवाइज्ड शेड्यूल 26 अक्टूबर तक लागू रहेगा। इसके बाद नया शेड्यूल जारी किया जाएगा।



सोमवार

नई दिल्ली से फ्लाइट रवाना होकर जगदलपुर पहुंचेगी। जगदलपुर से 12.05 बजे रवाना होकर 13.10 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। इसके बाद 13.35 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी। जो 16.20 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

मंगलवार

कोलकाता से 7 बजे फ्लाइट रवाना होकर 8.05 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। यहां से 9.15 रवाना होकर 11.05 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वहीं दूसरी फ्लाइट प्रयागराज से 10 बजे रवाना होकर 11.25 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। यहां से 12.30 बजे रवाना होकर 13.45 बजे प्रयागराज पहुंचेगी ।

बुधवार

नई दिल्ली 7.50 बजे विमान रवाना होकर 11.35 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। यहां से 11 बजे रवाना होकर 12.05 बजे जगदलपुर पहुंचेगी। वहां से नई दिल्ली जाएगी।

गुरूवार

कोलकाता से 7 बजे फ्लाइट रवाना होकर 8.05 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। यहां से 9.15 रवाना होकर 11.05 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वहीं प्रयागराज से 10 बजे दूसरी उड़ान रवाना होकर 11.25 बजे बिलासपुर आएंगी। इसके बाद 12.30 बजे रवाना होकर 13.45 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।

शुक्रवार

जगदलपुर से फ्लाइट रवाना होकर 12.50 बजे बिलासपुर आएंगी। इसके बाद 13.15 बजे रवाना होकर 16 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

शनिवार

कोलकाता से 5.55 बजे रवाना होकर 7.45 बजे बिलासपुर आएंगी। यहां से 8.10 बजे रवाना होकर 10 बजे कोलकाता पहुंचेगी। दिल्ली से 8.10 बजे फ्लाइट रवाना होकर 10.55 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। यहां से 11.20 बजे रवाना होकर 12.15 बजे जबलपुर पहुंचेगी। जबलपुर से 12.40 बजे रवा होकर 13.35 बजे बिलासपुर आएंगी। इसके बाद बिलासपुर से 14 बजे रवाना होकर 16.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

रविवार

जगदलपुर से 10.30 बजे फ्लाइट रवाना होकर 11.25 बजे बिलासपुर आएंगी। यहां से 11.50 बजे रवाना होकर 12.25 बजे जबलपुर पहुंचेगी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें