छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ स्मार्ट मीटर लगाने का काम, मोबाइल की त... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ स्मार्ट मीटर लगाने का काम, मोबाइल की तरह करने होंगे रिचार्ज…

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कम्पनी ने स्मार्ट मीटर लगवाने के काम शुरू करा दिया है। शुक्रवार को तोरवा विधुत कालोनी में विद्युत कर्मी के मकान में पहला मीटर लगाया गया।

विधुत कम्पनी ने राजधानी रायपुर को छोड़ पूरे प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाने का काम जयपुर के जीनस फर्म को दिया है। तोरवा डिवीजन में 74 हजार उपभोक्ता है जिनके घरो के इलेक्ट्रॉनिक मीटर को चेंज कर यह स्मार्ट मीटर लगाया जाना है।



अफसर का कहना है कि स्मार्ट मीटर का पूरा काम ऐप के माध्यम से किया जा रहा इसलिए मीटर शिफ्टिंग कांड की तरह गड़बड़ी की गुंजाइश नही है। स्मार्ट मीटर के लगने से उपभोक्ताओं को बिल न मिलने की शिकायत से निजात मिलेगी।

माह के अंतिम दिन रात 12 बजे तक खपत का डाटा ऑनलाइन आते ही सम्बंधित उपभोक्ताओं को उनके पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर बिल भेज दिया जाएगा। अभी यह पोस्टपेड रहेगा ताकि दिक्कत न हो माह दो माह बाद प्रीपेड कर दिया जाएगा।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें