Delhi Lok Sabha Election 2024 Phase 6: दिल्ली में वोट डालने ... - CG Sandesh

Delhi Lok Sabha Election 2024 Phase 6: दिल्ली में वोट डालने के बाद राहुल गांधी ने मां सोनिया के साथ ली सेल्फी

नेशनल न्यूज़। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली की सभी सात सीट सहित 6 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार सुबह मतदान जारी है। इस चरण में 889 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला 11 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे।

वहीं, इस बीच कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला. वोट डालने के बाद मतदान केंद्र से निकलते समय राहुल गांधी मां के साथ सेल्फी लेते हुए नजर आए। प्रियंका गांधी की बेटी मिराया वाड्रा और बेटे रेहान वाड्रा वोट डालने के लिए दिल्ली के लोधी एस्टेट स्थित अटल आर्दश स्कूल पहुंचे, मिराया पहली बार की वोटर हैं।



आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने भी वोट डाला. वोट डालने के बाद उन्होंने कहा, ‘सबसे अपील करती हूं कि वो बाहर आकर वोट डालें. महिलाएं आगे आएं और वोट डाले क्योंकि लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी बहुत जरूरी है।’

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपनी पत्नी सुदेश धनखड़ के साथ दिल्ली के एक पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कतार में खड़े होकर वोट डाला. प्रभावी लोकतंत्र है और दुनिया के लिए एक मिशाल है इसलिए सबको वोट डालना चाहिए।

सातों सीटों का वोटिंग प्रतिशत इस प्रकार है-

चांदनी चौक- 7.83
उत्तर पूर्वी दिल्ली- 10.15
पूर्वी दिल्ली- 8.82
नई दिल्ली- 7.04
उत्तर पश्चिम दिल्ली – 8.99
पश्चिमी दिल्ली- 9.72
दक्षिण दिल्ली- 8.88

 



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें