छत्तीसगढ़ के डिज्नीलैंड मेले में यूपी के तीन लोगों की संदिग्ध... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ के डिज्नीलैंड मेले में यूपी के तीन लोगों की संदिग्ध मौत, फ़ूड पाइजनिंग की आशंका

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में डिज्नीलैंड मेला लगा हुआ है. इस मेले में उत्तर प्रदेश के तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई. फूड पाइजनिंग की आशंका जताई जा रही है.



घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत बुधवारी स्थित डिज्नीलैंड मेले की है. मृतकों की पहचान 12 वर्षीय सोहेल खान, 28 वर्षीय अनिल कुमार पांडे और 21 वर्षीय समीर खान के रूप में हुई है. तीनों मृतक उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं. इस घटना के बाद हड़कप मच गया है.
तीनों के शवों को जिला मेडिकल कॉलेज में रखा गया है. फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई जा रही है. इसकी सूचना पुलिस को दी गई.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें