Sanjay Srivastava : कांग्रेस बताये नक्सलवाद खत्म करना चाहती ... - CG Sandesh

Sanjay Srivastava : कांग्रेस बताये नक्सलवाद खत्म करना चाहती है या नहीं

रायपुर :- भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस पहले यह तय कर ले कि छत्तीसगढ़ में वह नक्सलवाद खत्म करना चाहती है या नहीं। दीपक बैस, भूपेश बघेल और कांग्रेस के नेताओं के बयान और नक्सलियों के जारी पत्रों में वैचारिक सामानाता संदेह को जन्म देता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने पिछले 5 वर्ष के कार्यकाल में घोषणा पत्र में लिखने के बावजूद न तो नक्सल नीति बनाई और ना ही उसे पर अमल किया। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद जिस प्रकार लगातार मुठभेड़ में सफलता प्राप्त हो रही है और जिस प्रकार लगातार भाजपा की सरकार नक्सलियों से वार्ता के लिए वातावरण तैयार कर रही है। ऐसा लगता है कि यह बात दीपक बैस और कांग्रेस को अच्छी नहीं लग रही है।


उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने स्पष्ट कहा है कि 3 वर्ष के भीतर छत्तीसगढ़ में, देश में नक्सलवाद खत्म होकर रहेगा। उनकी नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार छत्तीसगढ़ की विष्णु देव सरकार और उनके उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा नक्सल उन्मूलन को लेकर कार्य कर रहे हैं वह बताता है कि भाजपा सरकार की स्पष्ट नीति है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र का विकास करना है । नक्सलवाद में फसे युवाओ को मुख्य धारा में लाकर उनके पुनर्वास के कार्य करने हैं और दूसरी तरफ जो नक्सली बंदूक की नली से बात करना चाहते हैं उन्हें उस भाषा में जवाब देना है। उन्होंने कहा कि दीपक बैस और कांग्रेस को यह स्पष्ट समझ जाना चाहिए की जनता उनकी मंशा समझ चुकी है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें