महासमुंद : अहाता अनुज्ञप्तिधारियों का चयन 27 मई को जिला पंचा... - CG Sandesh

महासमुंद : अहाता अनुज्ञप्तिधारियों का चयन 27 मई को जिला पंचायत सभा कक्ष में

महासमुंद : वर्ष 2024-25 के लिए महासमुंद जिले में संचालित देशी मदिरा दुकान बसना, विदेशी मदिरा दुकान एकता चौक, विदेशी मदिरा दुकान बसना, विदेशी मदिरा दुकान गढ़फुलझर तथा विदेशी मदिरा दुकान लक्ष्मीपुर के अनुज्ञप्त परिसर से संलग्न अहातों हेतु अनुज्ञप्तियों का ऑन-लाईन पद्धति से निविदा के माध्यम से व्यवस्थापन के अंतर्गत अहातों के अनुज्ञप्तियों के आबंटन के लिए 18 से 24 मई 2024 तक ऑनलाईन निविदा आमंत्रित किये गये थे।

जिला आबकारी अधिकारी मोहित जायसवाल ने बताया कि उक्त निविदा के तहत् अनुज्ञप्तिधारी के चयन की कार्यवाही 27 मई 2024 को प्रातः 11.00 बजे से जिला पंचायत, महासमुंद के सभा कक्ष में किया जायेगा। चयन प्रक्रिया के दौरान निविदादाताओं को निविदा की प्राप्ति अभिस्वीकृति के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें