Accident : बस की ट्रक से भीषण टक्कर, सात श्रद्धालुओं की मौत.... - CG Sandesh

Accident : बस की ट्रक से भीषण टक्कर, सात श्रद्धालुओं की मौत...20 से ज्यादा घायल

अंबाला। हरियाणा में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अंबाला-दिल्ली-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बस दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों का अंबाला कैंट (Ambala Accident News) के सिविल अस्पताल में इलाज जारी है। हादसा दो वाहनों की जबरदस्त टक्कर के कारण हुआ। हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के चलते वाहनों के बुरी तरह से परखच्चे उड़ गए।
वाहनों की टक्कर के कारण वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। भीषण टक्कर (Haryana Accident News) के कारण घायल वाहनों के अंदर फंस गए थे। राहगीरों ने किसी तरह से घायलावस्था में लोगों को वाहन के मलबे से बाहर निकाला जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया।


वैष्णो देवी जा रहे थे श्रद्धालु

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा अंबाला-दिल्ली नेशनल हाइवे पर हुआ। जहां एक ट्रक ट्रेवलर (मिनी बस) से टकरा गया। इस हादसे में मौके पर ही सात लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से ज्यादा घायल हो गए। सभी श्रद्धालु जम्मू के कटड़ा वैष्णो देवी जा रहे थे। हादसे की जैसी ही खबर मिली पुलिस और एंबुलेंस घटनास्थल पर तुंरत पहुंचे और क्षतिग्रस्त वाहनों से घायलों को बाहर निकाल सिविल अस्पताल भिजवाया।

वाहनों के उड़े परखच्चे
समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा जारी एक वीडियो के अनुसार सड़क पर क्षतिग्रस्त वाहनों का मलबा बिखरा पड़ा है। मौके पर एंबुलेंस मौजूद हैं। इसके साथ ही आसपास के लोग घायलों की मदद करते दिख रहे हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहनों के पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह सिकुड़ गए।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें