उप मुख्यमंत्री अरुण साव का दिखा सिंगर वाला अवतार : सार्वजानि... - CG Sandesh

उप मुख्यमंत्री अरुण साव का दिखा सिंगर वाला अवतार : सार्वजानिक मंच पर गीत- 'मोर संग चलो रे' गाकर बांधा समां

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव का सख्त अंदाज तो सभी ने देखा है। लेकिन उनका गायक अवतार भी देखने को मिला है। काम में जरा सी भी लापरवाही बर्दाश्त न करने वाल PWD मंत्री और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने एक न्यूज़ चैनल के कार्यक्रम में गाना गाकर सबको न केवल हैरान किया बल्की सबका मन भी मोह लिया।



दरअसल, न्यूज़ चैनल भारत 24 के विशेष कार्यकर्म में उन्होंने शिरकत की थी। कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने 'जय जोहार' और 'छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया' कहते हुए की। इसके बाद एंकर ने उनसे जब क्षेत्रीय भाषा में ही एक गीत गाने का अनुरोध किया तो उन्होंने कहा कि, वैसे गाने मुझे आता नहीं लेकिन एक कार्यकर्ता होने के नाते लोगों के बीच जाना होता है। ये कहते हुए उन्होंने गया- मोर संग चलो रे, मोर संग चलो गा... मोर संग चलो रे, मोर संग चलो गा...गिरे परे हपटे मन...मोर संग चलो गा...

बता दें, डिप्टी सीएम अरुण साव न केवल एक राजनीतिज्ञ है बल्कि वह एक कुशल वकील भी है। वे छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में कई वर्षों तक वकालत भी कर चुके है और वरिष्ठ वकीलों में गिने जाते रहे है। उनका यह गायक वाला पहलु अबतक अधिकतर लोगों से छुपा हुआ था लेकिन अपने उप मुख्यमंत्री का यह अवतार प्रदेश की जनता को न केवल हैरान कर रहा है बल्कि इसका लोग लुत्फ़ भी उठा रहे है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें