राहुल गांधी के मीडिया बिकाऊ वाले बयान पर CM साय का पलटवार, क... - CG Sandesh

राहुल गांधी के मीडिया बिकाऊ वाले बयान पर CM साय का पलटवार, कहा- कांग्रेस की आपातकाल वाली मानसिकता

  रायपुर :- हाल ही में राहुल गांधी ने एक इंटरव्यू के दौरान छत्तीसगढ़ का उदाहरण देते हुए मीडिया संस्थानों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे. राहुल गांधी ने कहा था कि भारत में मीडिया सिस्टम पॉलिटिकल ब्लैकमेलिंग सिस्टम है. उनके इस बयान पर अब छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय ने पलटवार किया है. साथ ही मीडिया संस्थानों से उनके बयान के खिलाफ एक्शन लेने की अपील की है.


राहुल गांधी ने उठाए मीडिया कार्यप्रणाली पर सवाल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक इंटरव्यू में मीडिया कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा था कि भारत में मीडिया सिस्टम एक पॉलिटिकल ब्लैकमेलिंग सिस्टम है. छत्तीसगढ़ सरकार बजट से 1000 करोड़ रुपए सीधे एडवरटाइजमेंट के नाम पर मीडिया के 10% लोगों को देती है, जो बाद में प्रेशर डालते हैं.

CM साय ने किया पलटवार
राहुल गांधी के इस बयान पर CM विष्णु देव साय ने पलटवार किया है. उन्होंने सोशल मीडिया X पर लिखा- 'कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय मीडिया को ब्लैकमेलर और बिकाऊ कहा है. राहुल गांधी ने हालिया प्रसारित एक साक्षात्कार में कहा है - “हिंदुस्तान का मीडिया सिस्टम अब मीडिया सिस्टम नहीं रहा. साफ शब्दों में कहें तो मीडिया पैसा कमाने के लिए राजनीतिक रूप से ब्लैकमेलिंग करने वाली व्यवस्था है.” मैं भारतीय मीडिया संस्थानों से यह पूछता चाहता हूं कि क्या वे राहुल जी के इस घोर आपत्तिजनक बयान से सहमत हैं?'



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें