महासमुन्द : दो सड़क हादसों में एक महिला सहित 2 की मौत
महासमुन्द जिले में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया की महासमुंद थाना क्षेत्र में 8 मई को दोपहर करीब 3:15 बजे शेरगांव FCI गोदाम के पास त्रिलोकी ध्रुव पिता मदनू ध्रुव उम्र 29 साल निवासी कपसीडीह थाना राजिम जिला गरियाबंद सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
वहीं, सरायपाली थाना क्षेत्र में 22 मई को हुए सड़क हादसे में श्यामाबाई नेगी पति साधार नेगी उम्र 65 साल निवासी बिछीया गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे इलाज के लिए ओम अस्पताल सरायपाली ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
पुलिस ने दोनों ही मामलों की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर कार्यवाही विवेचना में लिया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें