पति से झगड़े के बाद महिला ने बच्ची को उतारा मौत के घाट, शव क... - CG Sandesh

पति से झगड़े के बाद महिला ने बच्ची को उतारा मौत के घाट, शव के साथ 4 KM तक घूमती रही कातिल मां

मुंबई। नागपुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला अपने पति से झगड़े के बाद इतना गुस्सा हो गई कि उसने अपनी तीन साल की मासूम बेटी का गला घोंटकर हत्या कर दी। जिसके बाद महिला बेटी के शव के साथ करीब 4 किलोमीटर तक सड़क पर घूमती रही।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, आरोपी महिला 23 वर्षीय ट्विंकल राउत और उनके पति 24 वर्षीय राम लक्ष्मण राउत रोजगार की तलाश में चार साल पहले नागपुर चले गए थे। एक अधिकारी ने कहा, वे एक कागज बनाने वाली कंपनी में काम करते थे और एमआईडीसी क्षेत्र में हिंगना रोड पर कंपनी के परिसर में एक कमरे में रहते थे। पुलिस ने कहा कि उनके रिश्ते में आपसी अविश्वास के कारण अक्सर झगड़े होते थे।

 


दंपति में फिर से झगड़ा हुआ। तीखी नोकझोंक के बीच उनकी बेटी रोने लगी। गुस्से में आकर महिला बेटी को घर से बाहर ले गई और उसने कथित तौर पर एक पेड़ के नीचे बच्ची का गला दबाकर हत्या कर दी। जिसके बाद वह शव के साथ करीब चार किलोमीटर तक सड़क पर चलती रही। उन्होंने बताया कि रात करीब आठ बजे उसने एक पुलिस गश्ती वाहन को देखा और सुरक्षाकर्मियों को घटना की जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस बच्ची को अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें