नक्सलियों को मुख्य धारा में जोड़ने की एक और पहल, डिप्टी CM न... - CG Sandesh

नक्सलियों को मुख्य धारा में जोड़ने की एक और पहल, डिप्टी CM ने जारी किया मेल ID और Google फॉर्म

 रायपुर। नक्सलियों को मुख्य धारा में जोड़ने की एक और पहल छत्तीसगढ़ सरकारी ने शुरू की है। उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलियों से ही पूछा है कि माओवादी बताएं अपनी पुनर्वास नीति में वह क्या चाहते हैं। जगदलपुर में मेल आईडी, गूगल फॉर्म जारी कर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलियों से अनुरोध किया है कि वह बताएं कि उनके पुनर्वास नीति क्या होनी चाहिए।

प्रदेश में मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय के नेतृत्‍व में बीजेपी की सरकार बनने के बाद से बस्‍तर में नक्‍सलवाद को खत्‍म करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। प्रदेश के डिप्‍टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा लगातार नक्‍सलियों को बातचीत का प्रस्‍ताव दे रहे हैं। डिप्‍टी सीएम बस्‍तर में सक्रिय नक्‍सलियों को फोन पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्‍यम से बातचीत करने का प्रस्‍ताव दे चुके हैं। अब सरकार पुनर्वास नीति को लेकर नक्‍सलियों से सुझाव मांग रही है।


प्रदेश में हथियार छोड़कर (आत्‍म सम्‍पर्ण) मुख्‍य धारा में लौटने वाले नक्‍सलियों के लिए नक्‍सल पुनर्वास नीति लागू की गई है। इसके तहत हथियार छोड़ने वाले नक्‍सलियों को खेती की जमीन से लेकर आजीविका के अन्‍य साधन उपलब्‍ध कराए जाते हैं। अब सरकार नई पुर्नवास नीति बनाने जा रही है। इसके लिए सरकार ने नक्‍सलियों से भी सुझाव मांगा है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मेल आईडी और गूगल फॉर्म जारी करके नक्सलियों से अनुरोध किया है कि वह बताएं कि उनके पुनर्वास नीति क्या होनी चाहिए।

देखिए आवेदन का प्रारूप…



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें