महासमुंद : बिना जानकारी 88 बार ट्रांजेक्शन कर धोखाधड़ी से निक... - CG Sandesh

महासमुंद : बिना जानकारी 88 बार ट्रांजेक्शन कर धोखाधड़ी से निकाले 3 लाख से अधिक की रकम, मामला दर्ज

महासमुंद के कोतवाली थाना में एक व्यक्ति ने अपने बैंक अकाउंट से बिना जानकारी ट्रांजेक्शन किये जाने की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है, जिसपर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 420-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

प्रियंक पाण्डेय ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नं. 13 गुरूनानक वार्ड बस्ती पारा महासमुंद में रहता है तथा सृजन वेलफेयर सोसायटी के नाम से NGO चलाता है. 27 सितम्बर 2023 को वह अपने परिवार के साथ मैहर गया था, जहाँ पैसे की जरूरत पड़ने पर उसने 14 अक्टूबर 2023 को अपने केनरा बैंक के एकाउंट को मोबाईल से खोलने का प्रयास किया तो सीजन एक्सपायर होना बताया गया.

इसके बाद वह 15 अक्टूबर 2023 को बैंक के कस्मर केयर में सम्पर्क करने पर पता चला कि उसके केनरा बैंक के खाता से 5 अक्टूबर 2023 से 15 अक्टूबर 2023 तक कुल करीबन 88 बार अलग-अलग समय में कुल रकम 3,35,000 रूपये का उसके मर्जी के विरूध्द ट्रांजेक्शन हुआ, जो किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उसके कैनरा बैंक के खाते से बिना जानकारी के धोखाधड़ी कर उसे आर्थिक नुकसान पहुंचाया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 420-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें