दिल दहला देने वाली वारदात : छत्तीसगढ़ में बीवी और बेटी की निर... - CG Sandesh

दिल दहला देने वाली वारदात : छत्तीसगढ़ में बीवी और बेटी की निर्मम हत्या...पति ने इस तरह दिया वारदात को अंजाम

राजधानी से लगे खरोरा के घिवरा गांव में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गांव में रहने वाले एक पति ने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या कर दी जिससे गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पति योगेश वर्मा अपनी पत्नी जानकी और छोटी बेटी लवली समेत अपने बेटे विवेक कुमार वर्मा के साथ रहता था और नशे का आदी था।आरोपी अपनी पत्नी और बेटी के चरित्र पर शक करता था। इसी बात पर आये दिन घर में विवाद होता रहता था।



पड़ोसियों के मुताबिक आज भी देर शाम को आरोपी योगेश वर्मा नशे में घर पहुंचा और घर में जमकर विवाद करने लगा जिसकी आवाज घर के बाहर तक आई। आरोपी के बेटे विवेक के मुताबिक सोमवार को वह अपने मामा के साथ रायपुर गया हुआ था और दिन में ही वापस गांव आकर मामा के ही घर खाना खाकर सो गया था। देर शाम को जब अपने घर पहुंचा तो दरवाजा खटखटाने पर जब किसी ने दरवाजा नही खोला तो अपने मामा को बुलवाकर अपने घर की छत पर चढ़कर देखा। उसकी मां जानकी वर्मा जिसके गले पर एक गमछा बंधा हुआ था और वो कमरे में मृत पड़ी थी जिससे गला घोंटकर हत्या करना प्रतीत होता है। उसके बाद वो अपनी बहन के कमरे में जाकर देखा तो वहां खून से लथपथ उसकी 19 साल की बहन पड़ी मिली जबकि घर से उसके पिता गायब मिले।

वारदात की सूचना पुलिस को दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरूआती जांच के बाद घर को सीलकर दिया और आरोपी पति की तलाश की शुरू की। इस खोजबीन में आरोपी योगेश को खरोरा-तिल्दा मार्ग से गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने ही अपनी पत्नी और अपनी छोटी बेटी की हत्या की है।दरअसल योगेश वर्मा ने 8 मई को अपनी बडी बेटी भारती की शादी की थी, तब से वो उसकी मां जानकी और छोटी बेटी के चरित्र पर और ज्यादा शक करने लगा था।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें