सिंघोड़ा : मोहन ढाबा के पास अंग्रेजी शराब पैदल परिवहन करते एक... - CG Sandesh

सिंघोड़ा : मोहन ढाबा के पास अंग्रेजी शराब पैदल परिवहन करते एक गिरफ़्तार।

सिंघोड़ा पुलिस ने 19 मई को मुखबिर की सुचना पर मोहन ढाबा तरफ एक व्यक्ति को पैदल अंग्रेजी शराब ले जाते पकड़ा है।

पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये सम्भावित स्थान पर पहुंचने से एक व्यक्ति एक प्लास्टिक थैला रखे आते दिखाई दिया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसका नाम देवेंद्र मुन्ना पिता स्व. संतोष मुन्ना उम्र 49 साल, छुईपाली का निवासी बताया गया है। 

पुलिस ने बताया कि उक्त संदेही के कब्जे मे रखे हुए प्लास्टिक थैला की तलाशी लिया गया, जिसमे अंदर गोवा स्पेशल व्हीस्की अग्रेंजी शराब प्रत्येक शीशी में 180, 180 एमएल भरी हुई कुल 20 पव्वा जुमला 3600 एमएल कीमती 2600 रूपये मिलने से उक्त शराब को जप्त कर सीलबंद किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध कायम किया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें