अरविंद केजरीवाल की बढ़ी मुश्किलें, ED ने कोर्ट से मांगी 14 द... - CG Sandesh

अरविंद केजरीवाल की बढ़ी मुश्किलें, ED ने कोर्ट से मांगी 14 दिनों की न्यायिक हिरासत

नई दिल्ली। आबकारी नीति घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग के केस में फंसे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल एक जून तक के मिली अंतरिम जमानत पर तिहाड़ से बाहर आए हैं। ऐसे में उनकी अंतरिम जमानत पूरी होने से पहले ही आज ईडी ने दिल्ली कोर्ट में एक याचिका दायर कर 2 जून के बाद अरविंद केजरीवाल की हिरासत 14 दिन और बढ़ाने की मांग की है।

 


इस याचिका में ED ने कोर्ट से गुहार लगाई है कि 2 जून के बाद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 14 दिनों तक बढ़ाई जाए। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 1 जून तक अंतरिम जमानत दी है। इसके बाद अरविंद केजरीवाल को सरेंडर करना होगा।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें