अनिल टुटेजा की रिमांड बढ़ी, अब 3 जून तक जेल में रहेंगे पूर्व ... - CG Sandesh

अनिल टुटेजा की रिमांड बढ़ी, अब 3 जून तक जेल में रहेंगे पूर्व IAS

रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाले और महादेव सट्‌टा ऐप मामले में रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा की 14 दिन की न्यायिक रिमांड खत्म हो गई है। ED ने आज शराब घोटाले मामले में रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा को रायपुर से स्पेशल कोर्ट में पेश किया। जहां 14 दिन की रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट ने एक बार फिर टुटेजा की न्यायिक रिमांड 14 दिन बढ़ा दी है। अब वे 3 जून तक जेल में रहेंगे। साथ ही छत्तीसगढ़ उत्पाद विभाग के पूर्व विशेष सचिव अरुण पति त्रिपाठी की जमानत याचिका भी कोर्ट ने ख़ारिज कर दी है।

इसके साथ ही टुटेजा से पूछताछ के दौरान बहुत सारे लोगों के नाम सामने भी आए हैं। जिन्हे ED समंस जारी कर पूछताछ के लिए अपने दफ्तर बुला रही है। ED की टीम को टुटेजा के पास से डिजिटल डिवाइस मिले हैं। डाटा को एस्ट्रेक्ट कर एनालिसिस किया जा रहा है। जल्द ही इस मामले में ED अन्य लोगो की भी गिरफ्तारी कर सकती है।



डिजिटल डिवाइस डाटा एनालिसिस कर रही ED

शराब घोटाले मामले में ED को पूछताछ के दौरान बहुत सारे सबूत मिले है। इसके साथ ही टुटेजा से पूछताछ के दौरान बहुत सारे लोगों के नाम सामने भी आए हैं। जिन्हें ED समंस जारी कर पूछताछ के लिए अपने दफ्तर बुला रही है।

ED की टीम को टुटेजा के पास से डिजिटल डिवाइस मिले हैं। डाटा को एस्ट्रेक्ट कर एनालिसिस किया जा रहा है। जल्द ही इस मामले में ED अन्य लोगो की भी गिरफ्तारी कर सकती है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें