मुरुम खदान धंसने से हुआ दर्दनाक हादसा, एक युवक की मौत, 2 घाय... - CG Sandesh

मुरुम खदान धंसने से हुआ दर्दनाक हादसा, एक युवक की मौत, 2 घायल

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. मुरुम की अवैध खदान ढहने से एक युवक की मौत हो गई है. जबकि दो घायल हुए हैं. घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है. यह पूरा मामला गौरेला थाना का है.



गौरेला थाना के दर्री क्षेत्र पर पहले खुदाई के दौरान बने तालाब के कारण निकाली गई मिट्टी और मुरुम से पहाड़ नुमा मुरुम की खदान निर्मित हो गई थी. जिसे आसपास के गांव के लोग अपने इस्तेमाल के लिए खोदकर ट्रैक्टर में भरकर ले जाते रहे है. जहां पिछले तीन दिनों से मृतक दिनेश कुमार अपने अन्य साथियों के साथ मुरुम खोदकर ले जा रहे थे.

वहीं आज सुबह जब इस पहाड़ नुमा खदान से मुरुम को खोदने के लिए दिनेश वहां उतरा तो मुरुम का सारा मलबा उसके ऊपर गिर गया. इस दौरान मुरुम में दबने से उसकी मौत हो गई. वहीं मृतक के साथ गए दो अन्य साथी भी इस घटना में घायल हो गए. घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से इन तीनों को आनन-फानन में जिला अस्पताल गौरेला लाया गया. जहां डॉक्टरों ने दिनेश कुमार को मृत घोषित कर दिया. वहीं दो अन्य घायल युवकों का इलाज जारी है. इस मामले नै पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें