सवारियों से भरी ऑटो नाले में गिरी, 12 साल की बच्ची की मौत, ए... - CG Sandesh

सवारियों से भरी ऑटो नाले में गिरी, 12 साल की बच्ची की मौत, एक ही परिवार के 7 लोग घायल

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक सड़क हादसे की खबर आई है। इस हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई है। वाहन एक ही परिवार के 6 से 7 लोग घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना विधानसभा थाना क्षेत्र के पचेड़ा गांव की है। यहां पचेड़ा से नरदाह के बीच निर्माणाधीन सड़क पर नाले में सवारियों से भरा ऑटो पलट गया।



इस हादसे में एक ही परिवार के 6 से 7 लोग घायल हो गए। वहीं एक 12 साल की नाबालिग बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने 5 घायलों को इलाज के निजी अस्पताल भेजा है। इनमे से 2 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस ने मृतक बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें