CG : खड़ी ट्रक से टकराकर आरक्षक की मौत, थोड़ी देर बाद उसी ट्रक... - CG Sandesh

CG : खड़ी ट्रक से टकराकर आरक्षक की मौत, थोड़ी देर बाद उसी ट्रक से टकराई SI की गाड़ी

कवर्धा जिले से सड़क हादसे की खबर सामने आई है. हादसे में ड्यूटी से लौट रहे आरक्षक की खड़ी ट्रक से टकरा जाने से मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार, कवर्धा जिले के कोतवाली थान क्षेत्र में ड्यूटी से वापस लौट रहा आरक्षक खड़े ट्रक से टकरा गया और इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान आरक्षक नेतराम धुर्वे के रूप में हुई है और हादसे के समय वो पांडातराई थाना से अपनी ड्यूटी पूरी करके घर लौट रहा था। हादसे की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं इस हादसे के कुछ देर बाद उसी जगह एक और हादसा हुआ। जिस ट्रक से टकराने से आरक्षक की मौत हुई थी पुलिस की एक गाड़ी भी उसी ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में सब इंस्पेक्टर और एक आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। वहीं कोतवाली पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें