सरायपाली : बोंदा के अपना ढाबा से भारी मात्रा में देशी अंग्रे... - CG Sandesh

सरायपाली : बोंदा के अपना ढाबा से भारी मात्रा में देशी अंग्रेजी शराब जप्त

सरायपाली पुलिस ने 18 मई को मुखबिर की सुचना पर ग्राम बोंदा के अपना ढाबा से भारी मात्रा में देशी अंग्रेजी शराब जप्त किया है.
पुलिस ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिला कि बोंदा के अपना ढाबा का संचालक चैतराम चौधरी अपने ढाबा में बिक्री हेतु अंग्रेजी शराब, बीयर, देशी भट्ठी शराब अवैध रूप से रखा है. जिसपर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए बोंदा अपना ढाबा में पहुंचकर ढाबा संचालक चैतराम चौधरी से पुछताछ किया जो डरा डरा सा बात करने लगा.

इसी दौरान पुलिस ने ढाबा के काउण्टर के सामने खुला जगह में टेबल नीचे एक कार्टुन एवं एक प्लास्टिक बोरी दिखा जिसे चैतराम चौधरी को दिखाने बोलने पर बोरी में बीयर व देशी भट्ठी प्लेन व कार्टुन मं अंग्रेजी शराब गोवा मिला. जो कि ढाबे में बिक्री हेतु रखा गया था.

पुलिस ने बताया कि प्लास्टिक बोरी में देशी प्लेन 27 पौवा 4.860 लीटर की. 2430 रूपये, बीयर 13 बाटल 8.450 लीटर 2860 रू. बीयर 4 बाटल 2.600 लीटर की. 1000 रू. कार्टून में अंग्रेजी शराब गोवा 35 पौवा 6.300 लीटर की. 4550 रू. कुल मंदिरा 22.210 लीटर कुल की. 10840 रूपये मिला जिसे आरोपी के पेश करने पर जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें