CG : चरित्र शंका के चलते नवविवाहिता की हत्या, सबूत मिटाने कु... - CG Sandesh

CG : चरित्र शंका के चलते नवविवाहिता की हत्या, सबूत मिटाने कुँए में फेंकी लाश

बलरामपुर जिले के त्रिकुंडा थाना अंतर्गत ग्राम चेरा से चरित्र शंका के चलते नवविवाहिता की हत्या की खबर सामने आई है. बताया गया की महिला फोन से बात करती थी तो उसके ससुराल वालों को लगता था की वह किसी दुसरे लड़के से बात करती है. इसी के चलते उसकी हत्या कर लाश कुँए में फेक दी गई. महिला के मायके वालों ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है.

मर्ग जांच के दौरान पूजा के पिता राजेन्द्र प्रसाद यादव,  माँ पार्वती यादव,  भाई कंचन यादव का कथन लिया गया जो अपने कथन में बताये की उन्होंने फरवरी माह में बोलेरो गाड़ी खरीदने के लिये रूपये दिये थे तथा 20 दिन पूर्व एक मोबाईल अपनी लड़की पूजा को खरीदकर दिेये थे. उसी से बात करती थी. पूजा के ससुराल वालों को शंका थी कि वह किसी दुसरे लड़के से बात करती है. इसी कारण मारपीट कर उसकी हत्या कर दी. पूजा यादव के ससुर जयप्रकाश यादव, सास रीता यादव, पति आशीष यादव और उसके नाबालिग देवर ने साबुत मिटाने के लिए शव को कुआं में फेंक दिया.

मर्ग जांच के बाद पुलिस ने आरोपीयों के खिलाफ भादवि की धारा 302, 201, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें