मेडिकल व्यवसायी की झाड़ियों में मिली अधजली लाश, पुलिस जांच मे... - CG Sandesh

मेडिकल व्यवसायी की झाड़ियों में मिली अधजली लाश, पुलिस जांच में जुटी…

 राजनांदगांव। जिले के रेलवे माल डिपो के पास झाड़ियों में मेडिकल व्यवसायी की अधजली लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और वस्तुस्थिति का पता लगाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी।



पुलिस ने बताया कि व्यवसायी की मौत किन परिस्थितियों में की, इसकी जांच शुरू कर दी है। उसने आत्महत्या की या उसकी मौत का कोई और कारण है। घटना स्थल की जांच के लिए दुर्ग से बुलाई गई फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है।

 पुलिस द्वारा पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक का नाम अवि खंडेलवाल 32 वर्ष है, जो रामाधीन मार्ग का रहने वाला है। कल दोपहर वह बांधाबाजार स्थित अपने राईस मिल से घर के लिए निकला, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटा। जिन परिस्थितियों में यह घटना घटी, उन सभी पहलुओं की पुलिस जांच कर रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें