गरियाबंद पुलिस ने नक्सलियों के मंसूबे पर फेरा पानी,आईईडी लगा... - CG Sandesh

गरियाबंद पुलिस ने नक्सलियों के मंसूबे पर फेरा पानी,आईईडी लगाकर विस्फोट करने की योजना को किया ध्वस्त

गरियाबंद।जिला गरियाबंद अंतर्गत थाना शोभा से लगे अंतर्राज्यीय सीमाक्षेत्र के ग्राम कोदोमाली, इचरादि, गरीबा, सहबीनकछार जंगल क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों की लगातार आसूचनायें प्राप्त हो रही थी। जिस पर उचित कार्यवाही हेतु पुलिस महानिरीक्षक रायपुर, अम्बरेश मिश्रा के दिशा-निर्देश में तथा जिला गरियाबंद के उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम काम्बले के मार्गदर्शन में एसटीएफ एवं जिला बल की संयुक्त पार्टी, दिनांक 16.05.2024 को थाना शोभा के ग्राम कोदोमाली, इचरादि, गाजीमुडा, गरीबा जंगल/पहाडी क्षेत्र की ओर नक्सल विरोधी अभियान पर थे।



ग्राम गरीबा के समीप जंगल में प्रतिबंधित माओवादी संगठन सीपीआई माओवादी के नक्सलियों का डेरा दिखाई दिया। अपनी ओर पुलिस पार्टी को आता देख नक्सली जंगल का लाभ उठाकर भाग गये। मौके पर पहुंचकर पुलिस बल द्वारा क्षेत्र का सघन सर्च किया गया जहां नक्सलियों द्वारा आमजन एवं सुरक्षा बलों को जान से मारने की नियत से लगाये गयेे तीन आईईडी (बम) दिखाई दिये जिसे पुलिस बल के बीडीएस टीम द्वारा मौके पर नष्ट कर माओवादियों के षडयंत्र को विफल किया गया। प्रकरण में प्रतिबंधित माओवादी संगठन सीपीआई माओवादी के सदस्यों के विरूद्व सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें