रीपा में हुए भ्रष्टाचार की जांच के लिए बनाई गई कमिटी, विधायक... - CG Sandesh

रीपा में हुए भ्रष्टाचार की जांच के लिए बनाई गई कमिटी, विधायक धरमलाल कौशिक ने फैसले का किया स्वागत

रायपुर। भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक ने रीपा में भ्रष्टाचार की जांच के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा मुख्य सचिव और अन्य सचिवों की जांच कमेटी बनाए जाने का स्वागत किया है. कौशिक ने सोशल मीडिया में किए अपने पोस्ट में कहा कि जिस किसी ने भी छत्तीसगढ़ की भोली-भाली जनता का पैसा खाया है,


 ऐसे किसी को भी बक्शा नहीं जाएगा. धरमलाल कौशिक ने सोशल मीडिया में किए अपने पोस्ट में विधानसभा में रीपा में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाने जाने का जिक्र करते हुए साय सरकार के जांच कमेटी के गठन का स्वागत किया है. जांच शुरू होने की अखबार में छपी खबर का क्लिप शेयर करते हुए मोदी की गारंटी और विष्णु का सुशासन में भ्रष्टाचार का खेल नहीं होने और किसी भी अपराधी को नहीं बख्शे जाने की बात कही है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें