सरायपाली : शराब के नशे में था युवक, दोस्तों के माँगने पर नहीं दी बाइक, पेड़ से टकराकर मौत.
शराब के नशे में एक युवक को मोटरसायकिल चलाना भारी पड़ गया, नशे की हालत में उसकी तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई और उसकी मौत हो गई, जबकि उसके साथ पीछे बैठे दो लोग चोटिल होकर बच गए.
सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम सुखापाली के ताराचंद उर्फ दारा रत्नाकर ने पुलिस को बताया कि 14 मई 2024 को रात में उसके गांव के साथी करन रत्नाकर के कहने पर उसके मोटर सायकल प्लसर क्रमांक CG 07 AR 4972 में पेट्रोल भराने प्रकाश चौहान तीनो सागरपाली पेट्रोल पंप जा रहे थे. करन शराब पीया हुआ था जिसे मोटर सायकल चलाने से मना करने पर वह माना नहीं और ताराचंद एवं प्रकाश चौहान को सागरपाली ले गया.
सागरपाली पेट्रोल पंप में पेट्रोल भराकर तीनो उसके मोटर सायकल प्लसर वाहन क्रमांक CG 07 AR 4972 से वापस घर सुखापाली आ रहे थे. इस दौरान मोटर सायकल को करन रत्नाकर चला रहा था बीच में प्रकाश चौहान बैठा था और उसके पीछे ताराचंद बैठा था. इसके बाद सागरपाली पेट्रोल पंप से आगे करन रत्नाकर अपनी मोटर सायकल को तेजी व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुये मोटर सायकल को रोड़ किनारे लगे बम्बरी (बबुल) पेड़ में टकराकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया एवं एक्सीडेंट होने से सभी को चोट लगने पर ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल सरायपाली में भर्ती किया गया, जहाँ ईलाज दौरान करन रत्नाकर का मृत्यु हो गया.
बताया गया कि करन रत्नाकर द्वारा अपने मोटर सायकल प्लसर क्रमांक CG 07 AR 4972 को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर एक्सीडेंट करने से आई है एवं एक्सीडेंट से उसकी मृत्यु हुई. मामले में पुलिस ने मोटर सायकल प्लसर क्रमांक CG 07 AR 4972 का चालक मृतक करन रत्नाकर पर अपराध धारा 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.