सरायपाली : जमीन हमारा है कहकर निर्माण करने वालों से मारपीट, ... - CG Sandesh

सरायपाली : जमीन हमारा है कहकर निर्माण करने वालों से मारपीट, तीन के खिलाफ शिकायत.

सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम जंगलबेड़ा में अपनी खाली जमीन पर गाड़ी रखने के लिए निर्माण कर रहे लोगों को जमीन हमारा है कहकर तीन लोगों ने मारपीट किया, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.

जंगलबेड़ा निवासी मुरलीधर साहू ने पुलिस को बताया कि 16 मई 2024 को वह अपने घर के बाजू में खाली जगह में गाड़ी रखने के लिए अपने हक की जमीन पर अपने घर के लड़का भागीरथी, भोजराज, पत्नि वृंदावती, बहू सुनिता एवं मजदूरों के साथ निर्माण करने के लिए काम कर रहा थे.

करीब 10 बजे सुभाष बंछोर, बसंत बंछोर, दिनेश बंछोर एवं मथुराबाई आये और बोले कि यह जमीन हमारा है तुम लोग कैसे हमारे जमीन में निर्माण कार्य कर रहे हो कहकर विवाद झगड़ा करने लगे. जिसपर प्रार्थी ने विवाद झगड़ा करने से मना किये तो मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते जान से मारने की धमकी देते हाथ मुक्का डंडा व कुल्हाड़ी से मारपीट करने लगे.

विवाद झगड़ा को देख जुगल किशोर भोई, महेश भोई आया तो उन्हें भी विवाद झगड़ा कर मारपीट किये, मारपीट करने से सभी को चोट लगी है. घटना को जुगल किशोर एवं महेश भोई देखे सुने एवं बीच बचाव किये हैं. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें