सरायपाली : दो आरोपियों से 20 लीटर महुआ शराब जप्त, रबर ट्युब की तलाशी के दौरान मिली शराब.
सिघोड़ा पुलिस ने 15 मई को ग्राम मुरमुरी में दो आरोपियों से कुल 20 लीटर महुआ शराब जप्त कर आरोपियों को जेल भेज दिया है.
पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सुचना मिली की ग्राम मुरमुरी नाला किनारे मे एक व्यक्ति अवैध रूप से हाथ भठ्ठी निर्मित देशी महुआ शराब के साथ बिक्री हेतु ग्राहक के इंतजार में छुपाकर रखा है. जिसपर पुलिस मुखबीर के बताये सम्भावित स्थान पर आरोपी दुखनाशन सामरथ पिता स्व. नरसिंह सामरथ उम्र 30 साल के थैला की तलाशी लिया गया जिसके अंदर एक प्लास्टिक झिल्ली के अंदर भरी हुई हाथ भठ्ठी निर्मित देशी महुआ शराब लगभग 10 लीटर मिला.
इसी तरह ग्राम मुरमुरी रोड़ महुआ पेड़ के पास मे एक व्यक्ति अवैध रूप से हाथ भठ्ठी निर्मित देशी महुआ शराब बिक्री हेतु छुपाकर रखने की सूचना पर पुलिस ने आरोपी मित्रभानु मिंज पिता सोनु मिंज उम्र 45 साल निवासी मुरमुरी के कब्जे मे रखे हुए रबर ट्युब की तलाशी ली, जिसके अंदर लगभग 10 लीटर हाथ भठ्ठी निर्मित देशी महुआ शराब भरी हुई मिला.
पुलिस ने मामलों के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना मे लिया.