कांग्रेस नेता विक्रम बैस की गोली मारकर हत्या, पुलिस मामले की... - CG Sandesh

कांग्रेस नेता विक्रम बैस की गोली मारकर हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी…

जगदलपुर। नारायणपुर जिले में कांग्रेस नेता विक्रम बैस की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने बीच बस्ती में उन्हें 3 गोलियां मारी, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे भाग निकले। शुरुआती जांच में वारदात के आपसी रंजिश में ही होने की बात सामने आई है। घटना नारायणपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र की है।



जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात विक्रम बैस जिला मुख्यालय के बखरूपारा स्थित अपने घर के बाहर टहलने के लिए निकले थे। इसी बीच अचानक कुछ हमलावर बाइक से आ धमके। उन्होंने विक्रम पर एक के बाद एक लगातार 3 गोलियां दागीं। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकले। उन्होंने देखा कि विक्रम बैस खून से लथपथ जमीन पर पड़े हैं। इसके बाद फौरन उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बीच बस्ती हुई इस वारदात के बाद लोगों मेंदहशत का माहौल है।

नारायणपुर के SP प्रभात कुमार ने बताया कि, करीब 3 से 4 हमलावर पहुंचे थे। पिस्टल से गोली चलाई गई है। शुरुआती तौर पर जांच में पाया गया है कि यह नक्सली घटना नहीं है। हो सकता है आपसी रंजिश हो। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें