महासमुंद : पत्थर खाली करने को लेकर महिला का उसके जेठ-जेठनी स... - CG Sandesh

महासमुंद : पत्थर खाली करने को लेकर महिला का उसके जेठ-जेठनी से हुआ विवाद, दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

महासमुंद के ग्राम साराडीह में जमीन पर पत्थर खाली करने की बात को लेकर एक महिला और उसके जेठ जेठनी के बीच गाली-गलौच मारपीट हो गई. मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

महेश्वरी चेलक ने पुलिस को बताया कि 13 मई 2024 को शाम करीब 5:00 बजे वह अपने हिस्से के ब्यारा में ट्रेक्टर से पत्थर मंगवाकर खाली करवाने के लिये ब्यारा अंदर ट्रेक्टर लगवाई थी, जिसे देखकर महेश्वरी का जेठ चंद लाल चेलक व जेठानी राज बाई चेलक व उनकी बहू काजल चेलक उसे यह हम लोगो का ब्यारा है यहां क्यो खाली करवा रही है कहकर गंदी गंदी गाली गलौच करने लगी. जिसे गाली देने से मना करने पर राज बाई चेलक व उसकी बहू काजल चेलक महेश्वरी को पकड़ कर उसके बाल खीचकर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे, झगडा को देख कर महेश्वरी का लड़का आशीष चेलक बीच बचाव करने आया तो उसके साथ भी गाली गलौच किया गया. इसके बाद वाद विवाद बढते देख महेश्वरी अपने घर आ गई.

जबकि चंद लाल चेलक ने पुलिस को बताया कि 13 मई 2024 को वह घर में था, शाम करीबन 5:00 बजे उसके हिस्से की जमीन पर महेश्वरी चेलक ट्रेक्टर से जबरदस्ती पत्थर खाली करवा रही थी, जिसे मना करने पर महेश्वरी यह मेरे हिस्से का जमीन है कहकर क्यो न खाली करवाउगी कहने लगी. जिसे चंद लाल द्वारा मना करने पर महेश्वरी गंदी गंदी गाली देने लगी और चंद लाल की पत्नि राज बाई चेलक मना की तो उसके बाल पकड़ कर मारने गली और उसके बाये हाथ को दांत से चाब दी. इसके बाद महेश्वरी का लकड़ा आया और चंद लाल को हाथ मुक्का से मारपीट व राज बाई चेलक के साथ भी दोनो मिल कर हाथ मुक्का से मारपीट किये.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्षों के आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC पंजीबध्द कर विवेचना में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें