CG : खेत में खेलते वक्त UBGL फटने से दो बच्चों की मौत
बीजापुर जिले के बोड़गा गांव के खेत में पड़े UBGL फटने से दो बच्चों की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार, खेत में बच्चे खेल रहे थे. इस दौरान खेत में पड़ा था जिंदा UBGL फट गया, जिसकी चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई. घटना की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चों के शव लेकर भैरमगढ़ के लिए निकले. वहीं एसपी जितेंद्र यादव ने कहा, घटना की सूचना मिली है, तस्दीक की जा रही है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें