महासमुन्द : फिक्स-डे मानसिक स्वास्थ्य शिविर में 27 मरीजों का किया गया नि:शुल्क इलाज
महासमुन्द : 13 मई 2024 क़ो राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत डॉ पी कुदेशिया मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, नीलू घृतलहरे डीपीएम एनएचएम और डॉ छत्रपाल चंद्राकर नोडल अधिकारी मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के निर्देशन पर फिक्स डे शिविर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना जिला महासमुंद में निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया.
27 मानसिक रोग के मरीजों को निःशुल्क दवाई के साथ मनो सामाजिक परामर्श दिया गया. साथ नशे लत टोबेको यूजर को एँटी गम भी दिया गया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना डॉ नारायण साहू बीएमओ , ढोलचंद नायक बीपीएम एवं समस्त स्टॉफ का सहयोग रहा. मानसिक स्वास्थ्य शिविर में मेडिकल कालेज सह जिला चिकित्सालय महासमुन्द स्पर्श क्लिनिक से रामगोपाल खूंटे मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता व टीम उपस्थित हुये.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें